पांच वर्षीय बच्चे की हत्या, तालाब में फेंका शव:कल शाम से था लापता, बच्चे के चचेरे दादा-दादी पर हत्या का आरोप

गिरिडीह में बीती रात एक पांच वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्चे का शव गुरुवार की सुबह एक तालाब से बरामद किया गया। मृतक की मां ने बच्चे के चचेरे दादा-दादी पर हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी फरार है। वारदात देवरी थाना क्षेत्र चोलीडीह गांव की है। मृतक की पहचान सुदीप कुमार यादव के रूप में की गई है। उसका शव गांव स्थित बुढ़वा आहर तालाब में मिला। मृतक की मां कंचन देवी के अनुसार, जमीन विवाद में बेटे की हत्या कर दी गई। बुधवार को भी दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ था कंचन देवी ने बताया कि चचेरे ससुर परशुराम यादव और चाची सास सावित्री देवी के साथ उनका कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। अक्सर दोनों परिवार के बीच झगड़ा हो जाता है। बुधवार को भी दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ था। कल आरोपी दादा-दादी ने कंचन देवी के बच्चे के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद से सुदीप शाम से गायब हो गया। उसकी काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। परिवार के सदस्यों ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दी थी। इसी बीच गुरुवार सुबह सुदीप का शव तालाब में मिला। इधर, घटना के बाद आरोपी दादा-दादी फरार हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बच्चे का शव बरामद हुआ है। मृतक की मां के आवेदन पर हत्या की प्रथामिकी दो लोगों पर दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनमा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ पता चल पाएगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई है। -सोनू कुमार साहू, देवरी थाना प्रभारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *