पांच शराब कोचिए इस बार जेल भेजे गए महिला कमांडो दल ने की थी शिकायत

भास्कर न्यूज | पलारी ग्राम सलोनी के निवासियों, विशेषकर महिलाओं की लगातार शिकायतों के बाद पलारी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का धंधा चलाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन सभी शराब कोचिया पर पहले भी इसी तरह के आरोप लगते रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इन सभी व्यक्तियों के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि ये लोग गांव में अवैध रूप से शराब बेचकर न केवल युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि पूरे गांव का शांतिपूर्ण माहौल भी खराब कर रहे हैं। इनकी गतिविधियों से गांव में अक्सर झगड़े-फसाद और अशांति की स्थिति बनी रहती थी। आमतौर पर शराब कोचिए जमानत पर छुट जाते हैं लेकिन इस बार उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस शिकायत पर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और आरोपियों को समझाइश दी। हालांकि, चेतावनी के बावजूद जब इन लोगों ने अपनी गतिविधियां नहीं रोकीं, तो पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत सभी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजे जाने के आदेश के बाद उन्हें बलौदाबाजार जिला जेल में बंद कर दिया गया। जेल भेजे गए आरोपियों में पुनाराम गायकवाड (42), भेद प्रकाश डहरिया (38), सुरेश जांगड़े (42), संतलाल बंजारे (50) और बलदाऊ डहरिया (55) शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *