पांच सिंह साहिबान की बैठक में पांच व्यक्तियों को सजा:जानिए किन किन को कहां कहां धार्मिक तनखा निभाना होगा; आज से शरू

कल श्री अकाल तख़्त साहिब में पांज सिंह साहिबान की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में कई धार्मिक मामलों और पंथिक परंपराओं का पालन न करने वाले कुछ व्यक्तियों की समीक्षा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन लोगों ने धार्मिक मर्यादा और पंथक रीतियों का उल्लंघन किया, उनके खिलाफ धार्मिक तनखा (सजा) लगाई गई। बैठक में प्रस्तुत सभी व्यक्तियों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और क्षमा याचना की। पांज सिंह साहिबान द्वारा उन्हें उनकी गलती के अनुसार सजा सुनाई गई। यह सजा आज से प्रभावी होगी। सजा के अंतर्गत सजा पाए हुए व्यक्तियों को गुरुद्वारों में सेवा, पाठ और धार्मिक अनुशासन का पालन करना होगा। श्री अकाल तख्त साहिब ने स्पष्ट किया कि पंथिक मर्यादा का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत बयान, अपमान या अनादर सख्त वर्जित है। इस सजा के माध्यम से सिख समाज में अनुशासन, श्रद्धा और गुरुमति के अनुसार जीवन बिताने की भावना को बल मिलेगा। धार्मिक सजाए पाए पांच लोग और उनकी सजाए 1. डॉ. करमजीत सिंह, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, उप-कुलपति 2. जसवंत सिंह, भाषा विभाग पंजाब के निदेशक 3. ज्ञानी गुरबचन सिंह, पूर्व जत्थेदार 4. भाई हरिंदर सिंह, निरवैर खालसा जत्था, यूके 5. विरसा सिंह वलटोहा, अकाली दल के नेता

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *