पांडेपारा में संत बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती मनाई गई

भास्कर न्यूज | बालोद गुरूवार को पांडेपारा वार्ड क्रमांक 5 में जय सतनाम सेवा समिति द्वारा परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर नपाध्यक्ष ने जैत खंभ में स्थापित बाबा गुरु घासीदास जी के तैलचित्र पर पुष्प-माल्य अर्पित कर शहर की सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सतनाम समाज के द्वारा जैत खंभ में नई ध्वजा भी चढ़ाई गई। इस दौरान प्रतिभा संतोष चौधरी ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी देश के महान संत और समाज सुधारक थे। जिन्होंने सतनाम पंथ की स्थापना कर सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का उपदेश दिया। पंथी नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी: कार्यक्रम के दौरान न्यू सत्य संगम पंथी नृत्य दल, ग्राम अरसनारा (दुर्ग) के कलाकारों द्वारा मनमोहक पंथी नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री निशा योगी, पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, कमलेश गौतम, संदीप सिन्हा, शेखर वर्मा, राकेश बाफना, कमल बजाज, दिव्या बजाज, पिंटू जात्रे, धनराज जैन सहित पार्षद गोकुल ठाकुर, आशा पटेल, कांति तरुण साहू, गोमती रात्रे, सुनीता मनहर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *