पांड्रा में श्रीश्री हरि संकीर्तन समिति का संकीर्तन

सरायकेला प्रखंड के पांड्रा गांव में श्रीश्री हरि संकीर्तन समिति द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल, झारखंड की विभिन्न संकीर्तन मंडली द्वारा हरि नाम का जाप किया जा रहा है। गांव में 10 फरवरी को गंधाधिवास के साथ संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। वहीं, 11 फरवरी से नाम जाप किया जा रहा है, जिसका 14 फरवरी को धुलोट के साथ समापन होगा। नाम जाप करने के लिए पंचपल्ली महिला संप्रदाय, बांकुडा प​िश्चम बंगाल, राजपाड़ा राधाकृष्णा महिला संप्रदाय मेदनीपुर, अशोक दास गोस्वामी कोटशिला पश्चिम बंगाल, अनंत कुमार गोस्वामी सरायकेला, घासीराम महतो, मनोज कुमार महतो पांड्रा सरायकेला की टीम द्वारा नाम जाप किया जा रहा है। गांव में वर्ष 1934 से हरि संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जो आज भी अनवरत जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *