पाइप फैक्ट्री में आग, 4 घंटे बाद भी नहीं बुझी:छिंदवाड़ा में रॉ मटेरियल जलकर खाक; बचाव कार्य में जुटी टीम पर मधुमक्खियों का हमला

छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। पाइप बनाने वाला रॉ मटेरियल जलकर खाक हो गया। मौके पर बुलाई आसपास की फायर ब्रिगेड से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। नागपुर से फायर ब्रिगेड बुलाई गई है। आग लगने के बाद उससे निकलने वाला काला धुआं करीब 3 किलोमीटर दूर से दिया। 4 घंटे बाद भी आग लगी हुई है। प्रारंभिक आकलन में करीब 80 लाख रुपए के नुकसान की बात सामने आ रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है। राहत कार्य अब भी जारी है। टीम दीवर तोड़ कर अंदर जाने का प्रयास कर रही थी इसी दौरान बचाव कार्य में जुटी टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कलेक्टर हरेंद्र नारायण स्थल पर पहुंचे इमली खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग को बुझाने में 5 घंटे का समय लग गया इसके लिए छिंदवाड़ा से 9 फायर ब्रिगेड तो वहीं 25 पानी के टैंकर लग गए। घटना की जानकारी लगने के बाद हर्रई दौरे पर गए कलेक्टर हरेंद्र नारायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री संचालक प्रकाश गुप्ता से बात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने हर संभव मदद दिलाने की बात कही। हरेंद्र नारायण ने भास्कर से कहा कि आगामी समय में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में फायर सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा जाएगा तस्वीरें देखिए… प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री होने से तेजी से फैली आग
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते थे, जिससे आग ने बेहद तेजी से विकराल रूप ले लिया। प्लास्टिक सामग्री अधिक होने के कारण आग बार-बार भड़की, जिससे फायर ब्रिगेड को आग पर नियंत्रण पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया गया है। किसी जनहानि की सूचना फिलहाल नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं नुकसान का विस्तृत आकलन भी किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *