पाकिस्तानी सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस:भारत के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन की जानकारी देगी; कल ही सीजफायर हुआ

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी आज यानी रविवार को पाकिस्तान वायु सेना और पाकिस्तान नौसेना के सीनियर अधिकारियों के साथ शाम 7:15 बजे प्रेस ब्रीफिंग देंगे। इस दौरान सेना भारत के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन बनयान-उम-मर्सूस और ऑपरेशन के बाद मनाए जा रहे यौम-ए-तशक्कुर (धन्यवाद दिवस) पर जानकारी देगी। भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच कल 4 दिन के बाद संघर्ष के बाद सीजफायर हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सबसे पहले ट्वीट करते इसके बारे में जानकारी दी थी। ऐलान के 3 घंटे बाद टूटा था सीजफायर
शनिवार शाम करीब 5:30 बजे सीजफायर का ऐलान होने के 3 घंटे बाद पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान का कहना है कि पेशावर एयरपोर्ट के पास एयर डिफेंस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया था। पेशावर में ड्रोन के नजर आते ही एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया था। कुछ लोगों को एंटी एयरक्राफ्ट गन फायरिंग आवाज सुनाई दी थी। पाकिस्तान बोला- हम सीजफायर को मानने के लिए प्रतिबद्ध पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा था पाकिस्तान संघर्ष विराम का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कुछ इलाकों में भारत सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, लेकिन हमारे सैनिक जिम्मेदारी और संयम के साथ स्थिति संभाल रहे हैं। हमारा मानना है कि सीजफायर का क्रियान्वयन अधिकारी लेवल पर आपस में बातचीत करके किया जाना चाहिए। जबकि जंग के हालात में मौजूद सैनिकों को संयम बरतना चाहिए। PAK पीएम शहबाज शरीफ का दावा- हमने भारत को जवाब दिया सीजफायर के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा। पिछली रात पूरी दुनिया ने देखा कि हमारी सेना ने अपने से कई गुना ताकतवर दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने दावा किया कि इतिहास हमेशा याद रखेगा कि पाकिस्तान की सेना और लड़ाकू विमानों ने कैसे कुछ ही घंटों में भारतीय सेना की तोपों को खामोश कर दिया। शरीफ ने 12 मिनट की स्पीच में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया जरूर अदा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *