भास्कर न्यूज | अमृतसर पाकिस्तानी सोशल मीडिया चैनलों पर प्रतिबंध हटाने के केंद्र के फैसले पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोशन सिंह और जिला ट्रेड विंग वाइस प्रधान विश्वकर्मा सहजपाल ने विरोध जताया है। उन्होंने सांझे बयान में कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद रुका हुआ सीमा पार व्यापार अभी तक फिर से शुरू नहीं हुआ है। जिससे पवित्र शहर के व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। यह बेहद निराशाजनक है कि जहां हमारे लोगों का व्यापार और आजीविका पांच साल से अधिक समय से ठप है। वहीं उसी देश के लिए डिजिटल पहुंच में ढील दी जा रही है। जिसके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर व्यापार संबंध तोड़ दिए गए थे। इस बात पर जोर दिया कि सैकड़ों स्थानीय व्यवसाय जो कभी सीमा पार व्यापार पर फलते-फूलते थे। आप नेताओं ने केंद्र सरकार से अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करने और पंजाब में संघर्षरत व्यापारिक समुदाय की सहायता के लिए अटारी-वाघा व्यापार मार्ग को पुनर्जीवित करने पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया है।


