‘पाकिस्तान और बांग्लादेश का डीएनए एक’:सहारनपुर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- शेख हसीना को भारत में शरण देना ही हिंसा की जड़

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- पाकिस्तान और बांग्लादेश का डीएनए एक है। इस हिंसा की जड़ बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में शरण दिया जाना है। भारत सरकार की इस एकतरफा कार्रवाई से बांग्लादेश की जनता में भारत के प्रति नफरत बढ़ी है, जिसका खामियाजा वहां के हिंदुओं को भुगतना पड़ रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- शेख हसीना को वहां की जनता बाहर कर दिया स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शुक्रवार की शाम सहारनपुर के सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के प्रकटोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। शनिवार को शाकंभरी देवी स्थित शंकराचार्य आश्रम में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा- बांग्लादेश की जनता ने शेख हसीना को सत्ता से हटाकर देश से बाहर कर दिया। इसके बाद वह सीधे भारत आ गईं। यहां उन्हें शरण दी गई, लेकिन यह शरण भारत की संवैधानिक और संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं थी। जब किसी विदेशी नेता को शरण दी जाती है, तो क्या इस पर संसद में चर्चा और प्रस्ताव नहीं आना चाहिए था? शंकराचार्य बोले- बांग्लादेश के लोगों में भारत के प्रति आक्रोश है शंकराचार्य ने कहा- शेख हसीना ने भारत से विधिवत रूप से शरण भी नहीं मांगी और बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के भारत पहुंच गईं। इसके बाद उनके रेड कारपेट पर चलने, सार्वजनिक स्थानों पर घूमने और शॉपिंग करने के वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से बांग्लादेश तक पहुंचे। इन वीडियो ने वहां की जनता के गुस्से को और भड़का दिया। बांग्लादेश की जनता यह देख रही है कि जिसे उन्होंने अपने देश से बाहर कर दिया, वह भारत में ऐश कर रही है। इससे वहां के लोगों में भारत के प्रति आक्रोश पैदा हुआ है। इसी गुस्से का नतीजा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले तेज हो गए हैं। भारत पर बांग्लादेश भी कर सकता है हमला स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चेतावनी देते हुए कहा- यदि भारत सरकार ने समय रहते इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई नहीं की तो बांग्लादेश का रुख भी पाकिस्तान जैसा हो सकता है। पाकिस्तान और बांग्लादेश का डीएनए एक है। यदि हालात बिगड़े तो बांग्लादेश भी भारत के खिलाफ उसी तरह की नीति अपना सकता है, जैसी पाकिस्तान अपनाता रहा है। अगर भारत सरकार ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई, तो भविष्य में बांग्लादेश की ओर से भी भारत पर हमले हो सकते हैं। बांग्लादेश एक बार फिर पाकिस्तान की विचारधारा के करीब जा सकता है, जो भारत के लिए खतरनाक स्थिति साबित होगी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- देश में 21 करोड़ लोग कहां से आए? SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) और मतदाता सूची को लेकर पूछे गए सवाल पर शंकराचार्य ने चुनाव आयोग का समर्थन किया। उन्होंने कहा- यदि आयोग मतदाता सूची को पारदर्शी बनाना चाहता है, तो इसमें पक्ष और विपक्ष दोनों को सहयोग करना चाहिए। सही वोट को खारिज करना और गलत वोट बनवाना दोनों ही देश के खिलाफ अपराध हैं। उन्होंने जनसंख्या और नागरिकता के मुद्दे पर भी बड़ा बयान देते हुए कहा- देश की कुल आबादी करीब 150 करोड़ बताई जाती है, लेकिन इनमें से लगभग 21 करोड़ लोग कहां से आए और कैसे आए, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। यदि देश की सुरक्षा और भविष्य को सुरक्षित रखना है तो इस मुद्दे पर आंख मूंदकर नहीं बैठा जा सकता। ————— ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में टीचर पत्नी बोली-पति ने जिंदगी बर्बाद कर दी:3 दिन तक एक-एक होटल खंगाला, नैनीताल में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा था ‘2 साल से मुझ पर क्या बीत रही है, बता नहीं सकती। पति अभिषेक शर्मा की सैलरी एक लाख रुपए है, लेकिन घर के खर्चे के लिए एक रुपया भी नहीं देता। बेटे से भी कोई मतलब नहीं है। पति जिस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, वहीं काम करने वाली 19 साल छोटी लड़की से अफेयर है। नए साल पर उसी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल घूमने गए थे। 4 दिन तक मेरी कॉल तक रिसीव नहीं की। मैं बहन और मायके वालों के साथ गाजियाबाद से 300 किमी. दूर नैनीताल पहुंची। वहां मैंने एक-एक होटल की तलाशी ली। तीन दिन के बाद पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देखा, तो मेरी दुनिया उजड़ गई। यह कहना है गाजियाबाद की सरकारी टीचर प्रीति शर्मा (35) का। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *