पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में सैनिक अरेस्ट:पंजाब स्पेशल ऑपरेशन सेल ने जम्मू-कश्मीर से पकड़ा, आर्मी की जानकारी शेयर करता था

पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक भारतीय सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देविंदर सिंह, निवासी गांव निहालगढ़, शादीहारी, जिला संगरूर के रूप में हुई है। उसे उरी, जिला बारामूला, जम्मू और कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पहले काबू किए गए पूर्व फौजी गुरप्रीत सिंह उर्फ फौजी से पूछताछ के आधार पर की गई। वह सेना से जुड़ी गुप्त जानकारियां आईएसआई से जुडे़ लोगों को देता था। जेल से भी मंगवा लेता था जानकारी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने कुछ दिन पहले एक पूर्व फौजी को फिरोजपुर जेल प्रोडक्शन वांरट पर लाकर गिरफ्तारी डाली थी। जब उससे पूछताछ हुई तो उसने कबूला था कि उसकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लोगों से संपर्क है। साथ ही वह उनके साथ सेना से जुड़ी जानकारियां शेयर करता है। उसने बताया था कि वह सेना में कई जगह रहा है। जहां सेना के लोगों से अच्छे लिंक है। उनसे वह जानकारी जेल से ही मंगवा लेता है। इसके बाद अब यह अरेस्ट हुई है। इसके बाद जब जांच आगे बढ़ी तो यह गिरफ्तारी हुई है। दोनों ट्रेनिंग में मिले, कई जगह साथ रहे है देविंदर से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह और गुरप्रीत दोनों वर्ष 2017 में एक-दूसरे के संपर्क में आए थे, जब वे दोनों पुणे स्थित सेना प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रहे थे और तब से एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में अपनी सेवा के दौरान विभिन्न सैन्य कार्यों में एक साथ काम किया है। सर्विस के दौरान दोनों को सेना की गोपनीय सामग्री वाले दस्तावेज प्राप्त हुए, जिन्हें गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी उर्फ फौजी ने पाकिस्तान की आईएसआई को लीक कर दिया। आगे की जांच के दौरान देविंदर सिंह की भूमिका निर्णायक रूप से स्थापित होगी अदालत ने छह दिन के रिमांड पर भेजा स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की एआईजी रवजोत ग्रेवाल ने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। अब दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने उसे छह दिन के रिमांड पर भेजा है। उम्मीद है कि पूछताछ में और राज खुलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *