पाकिस्तान को बड़ा भाई बताने वाले प्रिंसिपल ने बदले सुर:कहा-व्यंग्यात्मक रूप में कह दी थी, भारत सनातन राष्ट्र, नेहरू का अभूतपूर्व योगदान

पाकिस्तान को बड़ा भाई बताने वाले अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल ने कहा कि जैसा कि कांफ्रेंस में पुस्तकों का रेफरेंस देते है और एक पुस्तक के अनुसार मैने कह दिया कि 12 घंटे पहले पाकिस्तान अस्तित्व में आया। हमारा तो भारत प्रारम्भ से ही सनातन राष्ट्र रहा है। बड़ा होने का मतलब क्या है। ये जो बात कही, व्यंग्यात्मक रूप से कह दी थी। लेकिन जब दोनों की तुलना करेंगे तो भारत कहां और पाकिस्तान कहां है, आप इसको समझ सकते हैं। दूसरा विषय नेहरू जी का था और ऐसा वैसाा कुछ नहीं कहा। जो ब्रिटिस पत्रकार आए थे, लेकिन गांधी, जिन्ना और अम्बेडकर का इंटरव्यू करने आए, लेकिन अम्बेडकर का इन्टरव्यू किया। मेरा कोई ऐसा वक्त्व्य नहीं है, नेहरू जी का भी अभूतपूर्व योगदान है। जहां तक जिन्ना की बात है तो बता रहा था कि जिन्ना कांग्रेस के बडे़ नेता थे और बाद में उनकी महत्वाकांक्षा बढ़ गई थी और भारत का विखंडन हुआ। इस पूरे व्याख्यान के दौरान किसी की भावना आहत करने की मंशा नहीं थी। पूरा व्याख्यान देंखेगे तो समझ पाएंगे। युवा कांग्रेस का प्रदर्शन आज यह है मामला ब्यावर के सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में राजस्थान सोशियोलॉजिकल एसोसिएशन की 31वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 23 और 24 जनवरी को हुई थी। 24 जनवरी को समापन समारोह में मुख्य अतिथि अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल थे। इस दौरान बेहरवाल ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत के राजनीतिक पटल पर और विश्व के पटल पर एक देश का नाम आया। वह देश पाकिस्तान था। 15 अगस्त 1947 सुबह दस-साढ़े दस बजे भारत का उदय हुआ। पाकिस्तान हमसे 12 घंटे बड़ा है, पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई है। जब आजादी मिली तो देश में तीन ही नेता थे- गांधी, जिन्ना और अंबेडकर। ध्यान रखना, यहां नेहरू का नाम नहीं था। ये तीन ही नेता लोकप्रिय थे। बेहरवाल ने यह भी कहा कि 2014 के बाद भारतीय राजनीति और भारत के समाज के बीच भारतीय ज्ञान परंपरा का कनेक्शन पहली बार हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले, राजनीति भारत के समाज को तोड़ने का काम करती थी, जिससे समाज परेशान था और यह नहीं जानता था कि क्या करना है। …………… पढें ये खबर भी…. अजमेर में कॉलेज प्रिंसिपल बोले- पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई:आजादी मिली तो देश में 3 नेता थे- गांधी-जिन्ना और अंबेडकर; नेहरू का नाम नहीं था अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज बेहरवाल ने कहा- 14 अगस्त 1947 को भारत के राजनीतिक पटल पर और विश्व के पटल पर एक देश का नाम आया। वह देश पाकिस्तान था। 15 अगस्त 1947 सुबह दस-साढ़े दस बजे भारत का उदय हुआ। पाकिस्तान हमसे 12 घंटे बड़ा है, पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई है। ब्यावर के सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में हुए राजस्थान सोशियोलॉजिकल एसोसिएशन की 31वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 23 और 24 जनवरी को हुई थी। 24 जनवरी को मनोज बेहरवाल ने ये बातें कहीं। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *