पाकिस्तान पर हमला-झारखंड के 6 शहरों में आज मॉक ड्रिल:सायरन बजेगा, शाम में बिजली कटेगी; हमले से बचने के तरीके सिखाए जाएंगे

पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने बुधवार रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में एयर स्ट्राइक हुई, जिसमें 3 लोगों की मौत और 12 लोग के घायल होने की खबर है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक बुधवार को झारखंड के 6 शहरों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल किया जाएगा। झारखंड के जिन जगहों पर मॉक ड्रिल किया जाएगा, उसमें राजधानी रांची के साथ जमशेदपुर, बोकारो, गोड्‌डा, साहिबगंज और गोमिया शामिल है। ये शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। इसका मकसद यह जांचना है कि जंग जैसे हालात, जैसे कि मिसाइल हमले या हवाई हमलों के दौरान आम जनता कितनी जल्दी अपनी सुरक्षा को लेकर सक्रिय हो सकती है। शहरों की बिजली बंद की जाएंगी
इस मॉक ड्रिल में असल हालात जैसे दृश्य पेश किए जाएंगे। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले के सायरन बजेंगे, शहरों की बिजली बंद की जाएंगी, आम लोग शरण लेने का अभ्यास करेंगे और आपातकालीन सेवाएं तुरंत हरकत में आएंगी। इस मॉक ड्रिल का मकसद है अफरातफरी से बचाव, घबराहट को कम करना और जानें बचाना है। शाम 04 बजे से 07 बजे तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें प्रशासन ने आमजनों से अपील किया है कि यह वास्तविक आपदा नहीं हैं। कृप्या घबराएं नहीं। शाम 04 बजे से 07 बजे तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें (कार्य स्थान या घर), जिला प्रशासन का सहयोग करें। इस मॉक ड्रिल में स्थानीय प्रशासन, सिविल डिफेंस वार्डन, होम गार्ड्स, एनसीसी, नेशनल सर्विस स्कीम, नेहरू युवा केंद्र संगठन और स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इसको लेकर प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है। यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति में तैयारियों को परखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस मॉक ड्रिल के दौरान 5 बातों पर जोर दिया जाएगा। इस मॉक ड्रिल को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 6 शहरों में क्या महत्वपूर्ण रांची में सेना की छावनी और एयरपोर्ट है। जमशेदपुर, बोकारो और गोड्डा में स्टील के साथ-साथ पावर प्लांट्स मौजूद हैं। गोमिया में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री है। वहीं, साहिबगंज जिले में गंगा नदी के तट पर बंदरगाह बना हुआ है। इसके अलावा गोड्डा और साहिबगंज की सीमा बांग्लादेश से बिल्कुल पास है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *