पाकुड़ के एकमात्र सरकारी बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द:NCTE ने दो माह का समय देने के बाद लिया एक्शन, छात्रों ने किया प्रदर्शन

पाकुड़ के केकेएम बी.एड. कॉलेज की मान्यता राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने समाप्त कर दी है। यह जिले का एकमात्र सरकारी बीएड कॉलेज है। इस निर्णय से कॉलेज में पढ़ रहे सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के सामने विरोध प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी की। परिषद के जिला संयोजक सुमित पांडे ने कहा कि पाकुड़ एक पिछड़ा और जनजातीय बहुल क्षेत्र है। यहां के विद्यार्थी सीमित संसाधनों के बावजूद बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेते हैं। कॉलेज मंत्री दुलाल दास ने विश्वविद्यालय को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया अमित साहा ने बताया कि NCTE ने कॉलेज को 2 महीने का समय दिया था, लेकिन विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। कॉलेज मंत्री दुलाल दास ने विश्वविद्यालय को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कॉलेज को बीएड की मान्यता वापस नहीं मिलती है, तो वे अनिश्चितकाल के लिए कॉलेज में ताला लगा देंगे। प्रदर्शन में गुंजन तिवारी, हर्ष भगत, संजय दत्ता, राहुल मिश्र, सागर रजक, बादल तिवारी, कमल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *