पाकुड़ के बस स्टैंड में अज्ञात व्यक्ति की मौत:देवघर के डायग्नोस्टिक सेंटर का पर्चा मिला, हार्ट अटैक की आशंका

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा बस स्टैंड पर शुक्रवार को एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को बेहोश हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी एसआई पप्पू कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में मृतक के पास से देवघर जिले के मधुपुर स्थित बाबा नायक डायग्नोस्टिक सेंटर का पर्चा बरामद हुआ। पुलिस डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक से संपर्क कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति काफी समय से बस स्टैंड के पास पड़ा हुआ था। शुरुआत में लोगों को लगा कि वह शराब के नशे में है। जब लंबे समय तक व्यक्ति नहीं उठा, तो लोगों ने उसे देखा और बेहोश पाया। स्थानीय लोगों का मानना है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *