पाकुड़ पुलिस ने तीन स्कूटी चोर को पकड़ा:बंगाल-झारखंड में सक्रिय थे चोर, केकेएम कॉलेज के पास दबोचे गए

पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों के पास से वह एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की गई है, जो नगर थाना क्षेत्र के भगत पाड़ा स्थित बाल विद्यापीठ विद्यालय के सामने से चोरी हुई थी। इस संबंध में स्कूटी मालिक प्रसनजीत मरांडी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय हुई और संदिग्धों की तलाश शुरू की। केकेएम कॉलेज के पास धराए तीनों सूचना मिली कि केकेएम कॉलेज के पास तीन युवक चोरी की एक्टिवा पर घूम रहे हैं। पुलिस ने तुरंत वाहन जांच अभियान चलाया और घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के मोरग्राम निवासी शुभम प्रसाद, बेलपोखर निवासी रोनी शेख और बिट्टू शेख के रूप में हुई। पूछताछ में किया जुर्म कबूला गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो तीनों ने स्कूटी चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि शुभम प्रसाद पर बंगाल के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और डकैती के छह मामले दर्ज हैं। वहीं, रोनी शेख और बिट्टू शेख पर पाकुड़ नगर और मुफ्फसिल थाने में तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने दिखाई तत्परता थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। इस गिरफ्तारी में पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, मिथुन रजक और सहायक निरीक्षक राजीव कुमार राय समेत सशस्त्र बल की टीम शामिल रही। पुलिस का मानना है कि इन शातिर चोरों की गिरफ्तारी से नगर क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *