पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी बस स्टैंड में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। यात्री शेड में लंबे समय से लेटे इस व्यक्ति को कुछ लोगों ने देखा। जब काफी देर तक व्यक्ति में कोई हलचल नहीं दिखी, तो आसपास के लोगों ने नगर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई सनातन माझी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शव को सदर अस्पताल सोनाजोड़ी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया। एएसआई माझी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गई है। पुलिस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।


