पाकुड़ में गैस पाइप हुई लीक; घर में लगी आग:महिला बना रही थी खाना, पाइप में हुआ लिकेज, कुछ समझ पाती तब तक लग गई आग

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के धनजोरी गांव में गैस पाइप में लीक होने से आग लग गई। आग लगने की यह घटना मो हाबिद के घर हुई है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब घर में एक महिला खाना बना रही थी। अचानक गैस पाइप से लीकेज शुरू हो गया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही पाइप में आग लग गई। आग की लपटें देखकर महिला घबरा गई। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आग बुझने तक जल गया पूरा सामान घर के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक घर में रखा सामान जल चुका था। पीड़ित मो हाबिद ने बताया कि आग में उनका अनाज, फ्रिज, पंखा और पलंग सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान जल गया है। प्रशासन से मदद की उम्मीद मो हाबिद ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इधर गर्मी के मौसम में इस तरह की आग की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *