पाकुड़ में तोड़ाई नदी से मिला युवक का शव:सिर पर बंधी मिली पट्टी, पुलिस सोशल मीडिया की मदद से पहचान करने में जुटी

पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तोड़ाई नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। ईशाकपुर गांव के पास स्थित रेलवे पुल के निकट स्थानीय लोगों ने शव को देखा। यह स्थान पाकुड़ से तीलभीट्टा रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर है। मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव झा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से शव की पहचान के लिए पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान नहीं की। कुछ लोगों का मानना है कि शव नदी में बहकर आया है। शव के ऊपरी हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था शव लगभग 35 वर्षीय युवक का है। शव के ऊपरी हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था और सिर पर एक पट्टी बंधी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोना जोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। व्हाट्सएप ग्रुप में युवक के शव की तस्वीरें साझा की गई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *