पाकुड़ में धू-धू कर जला ट्रक:हाईटेंशन तार की चपेट में आया बीड़ी पत्ता लदा वाहन, लाखों का माल जलकर हुआ राख

पाकुड़ जिले में गुरुवार सुबह बीड़ी पत्ता से भरा ट्रक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे ट्रक में आग लग गई। आग से लाखों रुपए का बीड़ी पत्ता जलकर राख हो गया। घटना हिरणपुर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के पास की है। इस घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। ट्रक की नंबर एमपी 16 एच/1054 है। यह पश्चिम बंगाल के धुलियान की तरफ जा रहा था। हाई स्कूल के पास ट्रक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गया। देखते ही देखते बीड़ी पत्ते में आग लग गई। धू-धू कर जलती रही ट्रक आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तुरंत थाना और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। आग को काबू करने के लिए जेसीबी की मदद से ट्रक से बीड़ी पत्ते को खाली किया गया। बड़ी संख्या में गुजरते हैं ट्रक स्थानीय लोगों के अनुसार, हिरणपुर से होकर बड़ी संख्या में बीड़ी पत्ता लदे ट्रक गुजरते हैं। यहां लटके हाईटेंशन तार के कारण अक्सर छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ट्रकों में क्षमता से अधिक लोडिंग भी एक बड़ी समस्या है। लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *