पाकुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला:शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, सोलपटिया गांव का रहने वाला संजीत सोरेन 5 साल पहले उसके गांव आया था। आरोपी ने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जुलाई 2020 में शादी का झांसा देकर वह पीड़िता को अपने घर ले गया। काम के बहाने पीड़िता को छोड़कर चला गया करीब दो साल तक साथ रहने के बाद आरोपी काम के बहाने पीड़िता को छोड़कर चला गया। इस दौरान पीड़िता परिवार की सहमति से रांची में सिलाई का प्रशिक्षण लेने गई। प्रशिक्षण के बाद वह मायके लौट आई। कुछ समय बाद जब आरोपी वापस आया, तो उसने पीड़िता को साथ रखने से मना कर दिया। उसने बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है। आरोपी ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे पाकुड़ जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *