पाकुड़ में केकेएम कॉलेज में सेमेस्टर 2 की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की मोटरसाइकिल को टाटा मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क पर सोलहगढ़िया गांव के पास हुआ। हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के रहने वाले सुनील पंडित, मिलन साहा और पवन साह मोटरसाइकिल से कॉलेज जा रहे थे। पाकुड़ की ओर से आ रही टाटा मैजिक ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्र घायल हो गए। एक छात्र की अस्पताल में हुई मौत ग्रामीणों ने तुरंत नगर थाने को सूचना दी। घायल छात्रों को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सुनील पंडित की मौत हो गई। मिलन साहा और पवन साह का इलाज जारी है। पवन साह कंप्यूटर की परीक्षा देने जा रहा था। सुनील पंडित और मिलन साहा जूलॉजी की परीक्षा में शामिल होने वाले थे। टाटा मैजिक का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी नगर थाना के अवर निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना में शामिल टाटा मैजिक वाहन का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायल छात्रों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।


