पाकुड़ में पुलिसकर्मी ने दोस्त की हत्या की:मुर्शिदाबाद में मिला था फाइनेंस कर्मी का शव, हाइवा कारोबार में पैसों के विवाद में वारदात

पश्चिम बंगाल पुलिस ने पाकुड़ के एक पुलिसकर्मी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। अमड़ापारा थाना में तैनात विपिन पाठक पर अपने दोस्त आनंद राज की हत्या का आरोप है। आनंद राज पाकुड़ जिला के पुलिस लाइन के सामने रहते थे। आनंद और विपिन हाइवा के कारोबार से जुड़े थे 15 मई 2025 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय आनंद राज का शव मिला था। सूत्र बताते हैं कि पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा किए गए जांच में सामने आया कि आनंद और विपिन हाइवा के कारोबार से जुड़े थे। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में विपिन ने आनंद की हत्या कर दी। मछली की खरीदारी के बहाने पश्चिम बंगाल बुलाया गया पश्चिम बंगाल पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर पहले मृतक के एक अन्य मित्र को हिरासत में लिया। पूछताछ में विपिन पाठक का नाम सामने आया। जांच में पता चला कि आनंद को हिलसा मछली की खरीदारी के बहाने पश्चिम बंगाल बुलाया गया। वहां उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों देवघर के रहने वाले थे और अच्छे दोस्त थे। पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने विपिन पाठक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एक पुलिस कर्मी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *