पाकुड़ में बिजली मिस्त्री की हत्या का खुलासा:जमीन विवाद में की गई थी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ में बिजली मिस्त्री आजाद हुसैन की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। 6 जनवरी को सिद्धार्थनगर खलियान में पश्चिम बंगाल के धूलियान निवासी आजाद हुसैन की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी रूबेल शेख को गिरफ्तार किया है। पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद ने बताया कि जांच में सामने आया कि आजाद हुसैन की तीन शादियां हुई थीं और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आजाद हुसैन की हत्या की गई। पूछताछ में रूबेल शेख ने न केवल अपनी संलिप्तता स्वीकार की। बल्कि हत्या में शामिल अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के दिन शव सिद्धार्थनगर के पास एक खेत में मिला था। उसकी पहचान पास में मिली लावारिस बाइक के नंबर से की गई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद उनकी दो पत्नियों ने नगर थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *