पाकुड़ में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा:अंबेडकर चौक से शुरू हुई यात्रा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

पाकुड़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष अमित पांडे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा के बाद विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 1947 में एक लंबे स्वतंत्रता संग्राम के बाद देश आजाद हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन में पूरा देश एकजुट था। किसी ने विभाजन की कल्पना नहीं की थी। जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराया। पीएम ने कहा था कि देश के बंटवारे का दर्द कभी नहीं भुलाया जा सकता। नफरत और हिंसा के कारण लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। कइयों ने अपनी जान गंवाई। इन्हीं लोगों की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री सरिता मुर्मू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, रूपेश भगत, सोहन मंडल,रतन भगत, धर्मेंद्र त्रिवेदी, प्राची चौधरी,पवन भगत, सपन दुबे समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले के अन्य प्रखंडों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *