पाकुड़ में मंत्री दीपिका सिंह ने किया झंडोत्तोलन:परेड का निरीक्षण किया, कहा- सरकार का मुख्य लक्ष्य झारखंड वासियों का निरंतर विकास

पाकुड़ में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। जिला मुख्यालय में प्रधान जिला न्यायाधीश, उपायुक्त मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित किया गया। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने एसपी निधि द्विवेदी के साथ परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया। इसके बाद मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उत्कृष्ट सरकारी पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए मंत्री ने अपने संबोधन में वीर शहीदों को नमन किया और दिशोम गुरु सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य झारखंड वासियों का निरंतर विकास है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में झारखंड राज्य अलग आंदोलन के आंदोलनकारी श्याम यादव को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट सरकारी पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और बैंकों में भी ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. बच्चे नए-नए परिधान पहनकर उल्लास में डूबे रहे। जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *