पाकुड़ में युवक ने की आत्महत्या:कोलकाता से मेकअप आर्टिस्ट की कर रहा था पढ़ाई; करियर को लेकर डिप्रेशन की आशंका

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के छोटी अलीगंज में सोमवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान 22 वर्षीय शुभम सिंह के रूप में हुई है। वह कोलकाता में मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कर रहा था। बताया जा रहा है कि शुभम कुछ दिनों से करियर को लेकर तनाव में था। बेहतर नौकरी की तलाश कर रहा था। वह डिप्रेशन में भी था। शुभम अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। शुभम के पिता सिंगारसी में कार्यरत हैं। गमछे से लटका मिला शव परिवार वालों के अनुसार, सोमवार की शाम जब शुभम का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला और मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पाया, तो घर के पास ही रहने वाले मामा और पड़ोसी चिंतित हो गए। उन्होंने घर की बाउंड्री वॉल पार कर अंदर झांका, तो शुभम कमरे में पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। सहायक अवर निरीक्षक महादेव मंडल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। एक दिन पहले पिता से मिल कर लौटा था परिवार वालों ने बताया कि शुभम घटना के एक दिन पहले ही अपने पिता से मिलने सिंगारसी गया था। लौटने के बाद वह सामान्य था, लेकिन करियर को लेकर अक्सर चिंतित रहता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि शुभम की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *