पाकुड़ में विधायक का ग्रामीण क्षेत्र में दौरा:कई गांवों में पहुंचकर सुनीं समस्याएं, विकास कार्यों का दिया आश्वासन

पाकुड़ विधानसभा की कांग्रेस विधायक निसात आलम ने सोमवार को सदर प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने हरूपाड़ा, नसरुपाड़ा, कुमारपुर, रानीपुर टोला, कुलपाहाड़ी, जोगीगडिया और नरोत्तमपुर सहित कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा से उन्हें सर्वाधिक मतों से जिताने के लिए वे ग्रामीणों की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में सबसे अधिक वोटों से जीतकर इतिहास रचा गया है। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहेंगी। निसात आलम ने अपने पति पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र का नियमित दौरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *