पाकुड़ में सात दिवसीय महा रूद्र यज्ञ का आगाज:यज्ञ से पूर्व भव्य कलश यात्रा, फूलों की वर्षा कर किया गया स्वागत;1 फरवरी को समापन

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के रुद्र नगर में सात दिवसीय श्रीश्री 1008 महा रूद्र यज्ञ का शुभारंभ 24 जनवरी को हुआ। यज्ञ के आगाज से पूर्व यज्ञ स्थल से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यज्ञ 1 फरवरी को संपन्न होगा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से गुजरी। यह यात्रा रविंद्र चौक, इंदिरा चौक, बिरसा चौक, अंबेडकर चौक और हिरण चौक बाईपास होते हुए शिव शीतला मंदिर पहुंची। मंदिर के पोखर से जल भरकर कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से वापस रुद्र नगर स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ के शुभारंभ की घोषणा की। 1 फरवरी को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाए यह यज्ञ आचार्य पंडित संतोष तिवारी की अगुवाई में संपन्न हो रहा है। इसमें साहिबगंज, काशी, बक्सर, कटिहार, सासाराम, गोड्डा, दानापुर, पीरपैंती और बिहटा सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में विद्वान पुरोहित शामिल हुए हैं। यज्ञ के समापन पर 1 फरवरी को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन हरिराम संकीर्तन और प्रवचन भी होंगे। यज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि यज्ञ के लिए तोरण द्वार बनाए गए हैं और यज्ञ स्थल पर कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महारुद्र यज्ञ की शुरुआत 2006 में हुई थी, जो कुछ वर्षों के अंतराल के बाद 2011 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसमें पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे। शहर के चौक-चौराहों पर फूलों की वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस सात दिवसीय यज्ञ में शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और पश्चिम बंगाल के लोग भी शामिल होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *