पाकुड़ में 4 को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का जांच शिविर:कैंप में मोतियाबिंद की भी की जाएगी निशुल्क जांच, 5 को साहिबगंज में लगेगा कैंप

पाकुड़ में पहली बार गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लिए जांच शिविर लगवाया जा रहा है। यह कार्यक्रम हूल महोत्सव के तहत किया जा रहा है। शिविर में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के साथ-साथ मोतियाबिंद की भी जांच की जाएगी। इस जांच शिविर में डॉ. भारती कश्यप और नेत्र विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह कैंप पुराना सदर अस्पताल परिसर में 4 जनवरी को लगाया जाएगा। वहीं, डॉक्टर भारती कश्यप 5 जनवरी को साहिबगंज सदर अस्पताल में भी कैंप आयोजित करेंगी। डॉ. भारती कश्यप द्वारा बताया गया कि जागरुकता की कमी के कारण गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के बारे में महिलाओं को पता ही नहीं चलता और यह गंभीर रूप ले लेता है। लोगों को इस संबंध में जागरूक करना बेदह जरूरी है। गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के क्या है लक्षण मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भेजा जाएगा रांची वहीं, डॉ. भारती कश्यप ने बताया कि पाकुड़ में लगने वाले कैंप में मोतियाबिंद की भी जांच की जाएगी। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल ने बताया कि जांच के दौरान गंभीर मरीज पाए जाने पर उनका बेहतर इलाज करने को लेकर सरकारी खर्च पर रांची भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *