पाकुड़ रेलवे स्टेशन से नाबालिग लड़की का किया गया रेस्क्यू:प्रेम-प्रसंग में तमिलनाडु जाने की फिराक में थी, सीडब्लूसी को सौंपा

पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया। लड़की प्रेम प्रसंग के चलते तमिलनाडु जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस को रात्रि गश्ती के दौरान सूचना मिली। महिला पुलिसकर्मियों की टीम तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं, नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि एक नाबालिग का रेस्क्यू किया गया है। वह तमिलनाडु जा रही थी। फिलहाल नाबालिग को सीडब्ल्यूसी की टीम को सौंप दिया गया है। लड़का और लड़की का मोबाइल पर संपर्क जारी रहा बताया गया कि लड़की के परिजन रांची में काम करते थे। वहीं, बिहार के कटिहार का एक युवक भी काम करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। कुछ समय पहले परिजन लड़की को लेकर पाकुड़ स्थित अपने घर आ गए। लड़का और लड़की का मोबाइल पर संपर्क जारी रहा। युवक लड़की के घर पहुंचा और उसे तमिलनाडु ले जाने के लिए रेलवे स्टेशन आया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली। बुधवार को पुलिस ने लड़की को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्लूसी) के हवाले कर दिया। सीडब्लूसी के विनोद कुमार प्रमाणित ने बताया कि लड़की की काउंसलिंग की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *