पंजाब में मालवा रीजन कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर और पाक की तरफ से चल रही ठंडी हवाओं के कारण यहां न्यूनतम पारा 0 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ है। पिछले चार दिनों से ठंडा चल रहा फरीदकोट बुधवार को भी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा 0.9 डिग्री रहा, जबकि इसके साथ लगते अबोहर-फाजिल्का में भी न्यूनतम पारा 2 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर तक इसी तरह कड़ाके की सर्दी देखने को मिलेगी, क्योंकि शीतलहर लगातार चलने का अलर्ट जारी है। उधर, हिमाचल के 6 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। अगले सात दिनों तक छह िजलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी िकया गया है। इसमें चार जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में ऑरेंज और कांगड़ा, चंबा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 24 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। 19 दिसंबर को कुल्लू व लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। पंजाब के अन्य जिलों में 3 से 100 तक न्यूनतम पारा दर्ज हुआ। दिन के समय तेज धूप के चलते पारा 21 से 250 के करीब पहुंच गया। सूबे में बारिश के आसार नहीं हैं, जबकि दो दिन धुंध भी पड़ेगी। आगे ऐसा रहेगा मौसम पंजाब में अगले दो दिनों तक सुबह के समय धुंध पड़ेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। 25 दिसंबर तक पंजाब और हिमाचल में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। पंजाब में तापमान जिला न्यून. फरीदकोट 0.9 अमृतसर 4.3 लुधियाना 5.6 पटियाला 5.9 बठिंडा 3.4 हिमाचल में नए साल में बर्फबारी पर संशय नए साल पर भी बर्फबारी को लेकर संशय बना हुआ है। ठंड के कारण हिमाचल के अधिकतम आैर न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आई है। बिलासपुर, मंडी और सुंदरनगर कोहरे की चपेट में है। हिमाचल में 96 फीसदी बारिश हुई कम : मानसून के जाने के बाद से अब तक हिमाचल में 2.3 िममी बारिश हुई है, जबकि अब तक 62.5 िममी बारिश हो जानी चाहिए थी। यह सामान्य से 96 प्रतिशत कम है। पहली दिसंबर से अब तक 17.7 मिमी बारिश की जगह 1.5 िममी ही बारिश हुई है जो सामान्य से 92 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, शिमला को छोड़ शेष सभी बढ़े शहरों का तापमान माइनस में चला गया है। बठिंडा में बुधवार सुबह हल्की धुंध के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। फरीदकोट सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री रिकॉर्ड


