पाक से युद्ध हुआ तो ननकाना-करतारपुर भी वापस लेंगे : विज

अमृतसर| भाजपा नेता सुखमिंदर सिंह पिंटू, महिला मोर्चा भाजपा अमृतसर की अध्यक्ष व पार्षद श्रुति विज और भाजपा नेता इंदरपाल सिंह ने वीरवार को कहा कि अगर इस बार पाकिस्तान से युद्ध हुआ, तो भारत सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर नहीं, बल्कि करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल भी वापिस लेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में 1947 से अब तक सिखों और हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने विकिपीडिया और पाकिस्तानी जनगणना के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 1947 में पाकिस्तान में 20 लाख सिख थे। अब यह संख्या घटकर सिर्फ 16 हजार रह गई है। अगर उस समय सिखों का नरसंहार और जबरन धर्मांतरण नहीं हुआ होता, तो आज उनकी संख्या 94 लाख से ज्यादा होती। सिर्फ 16 हजार सिखों का बचना इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान में सिखों और हिंदुओं पर कितना अत्याचार हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *