भास्कर संवाददाता | बंडा वन परिक्षेत्र बंडा अंतर्गत ग्राम पाटन के जंगल में वन्य जीव के शिकार करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को बिनैका थाना अंतर्गत पाटन के जंगल में वन्य जीव के शिकार करने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर साक्ष्य जुटाए। मामले में दो आरोपियों को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है। वन परिक्षेत्र अधिकारी विकास सेठ ने बताया कि जांच में डॉग स्कार्ट की भी मदद ली गई है और जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। वन्य जीव शिकार मामले में दो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।


