बड़वानी जिले के पाटी नगर में गोई नदी पर बन रहे पुल का काम इस साल पूरा हो जाएगा। इससे पाटी बोकराटा होकर महाराष्ट्र जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इस पुल का निर्माण मार्च तक पूरे होने की संभावना है, जिसके बाद आवागमन शुरू हो जाएगा। वर्तमान में बड़वानी से निवाली, पानसेमल व खेतिया होकर महाराष्ट्र की दूरी करीब 120 किमी पड़ती है। वहीं बड़वानी से पाटी, बोकराटा होते हुए महाराष्ट्र की दूरी 88 किमी पड़ती है। इस पुल के निर्माण के बाद करीब 32 किमी की दूरी कम होकर बड़वानी सीधे महाराष्ट्र से जुड़ जाएगा, जिसकी नए साल में लोगों को सौगात मिलेगी। पुल निर्माण के कारण बसों व लोगों को एप्रोच पुलिया से गुजरना पड़ रहा है। बारिश के कारण पुल से आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। इससे उन्हें करीब 15 किमी अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है। पुल निर्माण से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। पुल एक नजर में -11.77 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा -215 मीटर लंबा व 12 मीटर चौड़ा रहेगा -7 पिलर बनकर तैयार, स्लैब डालने का काम बाकी -32 किमी महाराष्ट्र की दूरी होगी कम -महाराष्ट्र व गुजरात के लोगों को पुल निर्माण से जैन तीर्थ बावनगजा आने में होगी आसानी


