पाटी में SBI की नई ब्रांच में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से 10 लाख का नुकसान; स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बुझाया

बड़वानी जिले के पाटी में निर्माणाधीन भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा में बुधवार शाम शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में बैंक परिसर का फर्नीचर और अन्य सामान जल गया, जिससे करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अचानक धुआं फैला, दरवाजे पर लगे थे ताले बोकराटा रोड स्थित बैंक शाखा में शाम के समय अचानक धुआं फैलने लगा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामदास यादव और तहसीलदार बबली बर्डे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चूंकि शाखा का उद्घाटन अभी नहीं हुआ था, इसलिए दरवाजे पर ताले लगे थे। एसी में शॉर्ट सर्किट से हादसा बैंक अधिकारियों को बुलाने के बाद दरवाजा खोलने पर अंदर धुआं भरा मिला। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझा दी गई थी। जांच में पता चला कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फर्नीचर और पीयूसी जले शाखा प्रबंधक अमित झाजरिया ने बताया कि फर्नीचर और पीयूसी जल गए हैं और अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तहसीलदार बबली बर्डे ने कहा कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। थाना प्रभारी रामदास यादव ने भी पुष्टि की कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *