पादरी बरजिंदर की पीड़िताएं श्री अकाल तख्त पहुंची:जत्थेदार से मदद की गुहार लगाई; ज्ञानी गड़गज ने साथ देने का दिया आश्वासन

पंजाब में फर्जी पादरी बजिंदर को मोहाली कोर्ट की तरफ से दोषी करार दिए जाने के बाद दो पीड़ित महिलाएं आज शनिवार श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचीं। जहां उन्होंने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने दोनों महिलाओं को इंसाफ दिलाने व मदद का आश्वासन दिया है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि बजिंदर ने न केवल उनके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया, बल्कि कई अन्य महिलाओं के साथ भी गलत हरकतें कीं। जत्थेदार साहिब ने दोनों महिलाओं को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया और सरकार से मांग की कि आरोपी के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। सिख और हिंदू संगठनों ने मिलकर उठाई आवाज इस मामले में सिख भाईचारे के भगत सिंह दुआबी और हिंदू नेता सिमरनजीत मान भी पीड़ितों के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि बजिंदर के खिलाफ बोलने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं और झूठे मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। बजिंदर सिंह एक बहरूपिया है, जो भी वह चर्च में दिखाता था, वे पहले से तय होता था। लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बजिंदर पर दो केस हैं। ये दोनों महिलाएं आज श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंची हैं। जिनमें एक रेप पीड़िता है, जबकि दूसरी वे महिला है, जिसका ताजा सीसीटीवी सामने आया है और बजिंदर उनसे मारपीट कर रहा है। पीड़ित महिलाओं ने लगाए बजिंदर पर गंभीर आरोप रेप पीड़िता ने बताया कि बजिंदर ने उसे और अन्य महिलाओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया। बजिंदर धर्म की आड़ में महिलाओं के साथ गलत काम करता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। कई लड़कियां अब भी डर के कारण चुप हैं। जैसा उन्हें भी डराया गया था कि आपको, अपके परिवार को मरवा देंगे। जत्थेदार साहिब ने कहा कि आप चिंता मत करो। हम आपके साथ खड़े हैं। अन्य लड़कियों को भी कहूंगी कि वे भी सामने आएं। सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना हाल ही में एक ताजा सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें बजिंदर एक महिला पर हाथ उठाता नजर आ रहा है। पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर बताया कि जब उसने एक अन्य बच्चे पर हो रही ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से बजिंदर के डेरे में जा रही थी और पिछले 6 वर्षों से सेवा कर रही थी। जब उसने पहले भी इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की, तो उसे डराया-धमकाया गया और चुप रहने के लिए मजबूर किया गया। जत्थेदार अकाल तख्त का आश्वासन जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने कहा कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा और अन्य पीड़ित लड़कियों से भी आगे आकर सच्चाई बताने का आग्रह किया। पीड़ितों का कहना है कि क्रिस्चियन भाईचारा पहले उन्हें डराता था और कोई साथ नहीं आया। लेकिन अब सभी कह रहे हैं कि हमें ये कदम नहीं उठाना चाहिए था। श्री अकाल तख्त साहिब से उन्हें आश्वासन दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *