पानीपूरी खाते मारे गए धीरेंद्र के परिजन बैठे धरने पर:नौकरी और मुआवजे की मांग, पानीपूरी के ठेले को पिकअप ने उड़ाया था

जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेज स्पीड पिकअप पानीपूरी के ठेले में घुस गई। इस हादसे में ठेला चालक के बाद पानीपूरी खा रहे ग्राहक धीरेंद्र की भी इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इसके बाद शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। मॉर्च्युरी के बाहर पूर्व पार्षद पूजा पारीक मुआवजा देने, आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। ये है मांग धरने पर बैठी पूर्व पार्षद पूजा पारीक ने बताया कि धीरेंद्र के परिवार मे उनकी पत्नी और 7 व 5 साल दो छोटे बच्चे हैं। धीरेंद्र के पिता भी वृद्घावस्था के कारण अक्सर बीमार ही रहते है।एक चाचा दिव्यांग है। परिवार मे आय का एकमात्र कमाने वाला यह धीरेंद्र था। सरकार से हमारी मांग है कि मृतक के पिता को डेयरी बूथ आवंटित किया जाए, परिवार को एकमुश्त राशि रु.50. लाख दी जाए, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी,मृतक के दोनों छोटे बच्चो की शिक्षा सम्पूर्ण होने तक पढ़ाई का सम्पूर्ण खर्च सरकार वहन करे। इसके साथ ही मृतक की दादी को वृद्घावस्था पेंशन स्वीकृत की जाए। ये है मामला गौरतलब है रविवार देर रात बोरानाडा थाना क्षेत्र के गढ़ गोविंद के पास तेज स्पीड पिकअप ने एक कार को टक्कर मारी थी। इसके बाद पानीपूरी के ठेले में घुस गई थी। हादसे में पानीपूरी का ठेला चलाने वाले छोटू राम पुत्र कल्लू सिंह निवासी लूटमपुरा जिला भिंड ग्वालियर मध्यप्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि मसूरिया के बलदेव नगर निवासी धर्मेंद्र (30) पुत्र भंवरलाल मेघवाल गंभीर घायल हो गए थे। इनकी इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। धर्मेंद्र का मथुरादास माथुर अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा था। बता दें कि इस घटना के बाद अभी तक पिकअप चालक नहीं पकड़ा जा सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *