पानी की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी:6 महीने RO चलने के बाद हुआ बंद, उवार गांव के ग्रामीण कर रहे चंबल के पानी मांग

डीग जिले के उवार गांव के लोग चंबल के पानी मांग काफी लंबे समय से कर रहे हैं। आज गांव के युवकों ने ग्राम पंचायत पर इकट्ठे होकर विरोध किया। साथ ही गांव में RO भी लगाया गया था। जो 6 महीने चलने के बाद बंद हो गया। अब गांव के लोग पानी के आंदोलन करने को मजबूर हैं। 6 महीने चलने के बाद RO हुआ बंद उवार गांव के रहने वाले युवक राहुल सिंह ने बताया कि उवार गांव के साथ आसपास के गांव के लोग भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में सरकार के द्बारा RO लगाया गया था। जो 6 महीने चलने के बाद बंद हो गया। गांव में चंबल के पानी की सप्लाई नहीं है। गांव की महिलाएं अब भी कुएं से पानी लेकर आती हैं। उन्हें पानी के लिए दूर के इलाकों में जाना पड़ता है। पानी के लिए आंदोलन की चेतावनी कई बारे ऐसा भी होता है कि गांव की महिलाएं पानी लाते समय गिर जाती हैं। ऐसी कई घटनाएं भी सामने आई हैं। गांव के लोग काफी लंबे समय से चंबल के पानी की मांग कर रहे हैं लेकिन, उनकी सुनवाई नहीं हुई है। अब ग्रामीण पानी के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं। जल्द ही आंदोलन की रणनिति बनाकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *