पानी भरे तसले में डूबने से बच्ची की मौत:नहलाने के दौरान नल के पास बच्ची को छोड़ गई थी मां, जुड़वा भाई-बहनों में से एक थी

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघातरी में पानी भरे तसले में डूबने से एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान वैशाली कुमारी के रूप में हुई है। मृतक बच्ची के पिता कृष्णा रजवार ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी, बेटी वैशाली कुमारी को घर के पास लगे नल पर नहलाने के लिए लेकर गई थी। इस बीच वह कुछ क्षण के लिए बच्ची को वहीं पर छोड़कर कहीं चली गई। इसी दौरान नल के पास रखे पानी भरे तसले बच्ची गिर गई। जब तक उसकी मां वहां पहुंच पाती, बच्ची बेहोश को चुकी थी। इसके बाद उन लोगों द्वारा वैशाली को आनन-फानन में सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णा राजभर के जुड़वां बच्चे थे, जिसमें एक पुत्र व एक पुत्री थी। इसमें पुत्री की बुधवार को मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *