पान की दुकान पर बदमाशों ने किया हमला:पेट्रोल भरी बोतल से दुकान में आग लगाई; पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की

इंदौर के कनाड़िया इलाके में पान दुकान संचालक दीपक चौरसिया पर बदमाशों ने हमला कर उसकी दुकान में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आरोपी करण यादव और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की। दीपक ने बताया कि आरोपी उसके साथ पुराना विवाद रखते थे। शनिवार को आरोपी दुकान पर आया और बाहर निकलने के लिए दबाव बनाने लगा। जब दीपक ने मना किया तो मारपीट की गई। आरोपी ने पेट्रोल भरी बोतल फेंकी और साथी ने आग लगा हुआ डंडा फेंक दिया। दीपक ने पीछे की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक करण यादव पहले नजदीकी शराब के अहाते में काम करता था और एक-डेढ़ महीने पहले भी बिना पैसे दिए सामान लेने के मामले में उसने मारपीट की थी। उस समय भी पुलिस ने उस पर FIR दर्ज की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *