पान की दुकान में चोरी, सिगरेट-गुटखा तक ले गए:दूध तलाई मार्ग पर टीकम पान की दुकान में चोरी की वारदात, CCTV खंगालते हुए चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में दूध तलाई मार्ग पर सोमवार देर रात चोरों ने पान की दुकान को निशाना बनाया। चोरी ‘टीकम पान’ की दुकान के पिछले दरवाजे से अन्दर घुसे। उन्होंने गैस कटर की मदद से दरवाजा काटा और वारदात को अंजाम दिया। चोर गल्ले में रखी नकदी चुरा ले गए। इतना ही नहीं, चोर दुकान में रखे महंगे ब्रांड की सिगरेट, बीडी, पान मसाला और अन्य कीमती सामान भी समेट कर ले गए। गल्ले में करीब 3000 रुपए थे। बाकी करीब एक लाख का सामना ले गए। पीछे का गेट काटकर अलग रखा था दुकानदार सुनील सनाढ्य ने बताया- वे रोज की तरह रात 10 बजे दुकान बढ़ाकर घर गए थे। मेरे पास मंगलवार सुबह 9 बजे पास ही के मित्र का कॉल आया। कहा- आपकी दुकान का पीछे का गेट काटकर अलग रखा हुआ था। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। कटा हुआ दरवाजा देखकर हैरान रह गया। ज्यादातर सामान गायब मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इधर, पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि गैस कटर लेकर घूमने वाले इन बेखौफ चोरों पता लगे। रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल इस वारदात के बाद रात्रि पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। पर्यटन क्षेत्र में हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में भी असुरक्षा का माहौल है। होने प्रभावी गश्त बढ़ाने की मांग की है। बता दें, इस एरिया में पिछोला झील की पाल और दूध तलाई होने से टूरिस्ट बड़ी संख्या में यहां आते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *