मनेंद्रगढ़ | बीती रात शहर के गांधी चौक में स्थित गुड्डू पान दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। गांधी चौक में स्थित गुड्डू पान दुकान संचालक रोज की तरह शनिवार की रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रविवार की सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने दुकान में रखी करीब 50 हजार रुपए कीमत की सिगरेट सहित अन्य सामग्री और गल्ले में रखे 5 हजार रुपए की चोरी कर फरार हो गए।


