पायलट- एसएमएस में हुई घटना सरकार की कार्यशैली का उदाहरण:बोले- मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच आपस में खिंचाव दिखाई देता, बीजेपी ने जनता का विश्वास खो दिया

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट मंगलवार को अजमेर पहुंचे। जगह-जगह पर पायलट का कांग्रेसियों की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा- प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में हुई घटना सरकार की कार्यशाली का एक उदाहरण है। पौने दो सालों में भाजपा ने जनता का विश्वास पूरी तरह खो दिया है। मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच आपस में खिंचाव दिखाई देता है। सचिन पायलट ने कहा- जो चीफ जस्टिस पर अकर्मक किया गया यह हम सब देशवासियों के लिए दुखद घटना है। मुख्य न्यायाधीश पूरे देश का हो,उन पर इस प्रकार का वार होना देश में कड़वापन पैदा हुआ है। अकर्मक और टकराव की जो राजनीति हो रही है इसको मैं गलत मानता हूं। इस देश में हमेशा अगर असहमति भी हुई है और किसी से अनबन भी है, तो इस प्रकार का जो रवैया है, वह देश की सभ्यता, संस्कृति और इतिहास के विपरीत जाता है। हम सब ने बड़ी बरसाना की है। उस व्यक्ति ने जिस प्रकार का जो फेंकने का काम किया है, हमारे लोकतंत्र में इसकी जरूरत नहीं है। हमारे मुल्क में जो स्वस्थ परंपराएं हैं, उसका निर्वरण करना बहुत जरूरी है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उम्मीद करता हूं कि इस प्रकार के घिनौनी हरकत दोबारा नहीं की जाएगी। जो घटना हुई वह सरकार की कार्यशाली का उदाहरण पायलट ने कहा- राजस्थान के अंदर भांकरोटा में टैंकर के अंदर आग लगी, झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से कई बच्चों की जान गई, दवाई पीने से भी बच्चे मर रहे हैं, जिस अस्पताल में व्यक्ति स्वस्थ होने के लिए जाता है, जिस आईसीयू में पेशेंट जिंदगी और मौत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उस उम्मीद से जाते हैं कि सरकार और व्यवस्था हमें स्वस्थ करेगी। जो लापरवाही हुई इतना बड़ा हादसा हुआ इस प्रकार की घटना होना पूरे सरकार की कार्यशैली का एक उदाहरण है और जांच के बाद पता चलेगा। लेकिन जिम्मेदारी तय करनी पड़ेगी। इस प्रदेश के बदकिस्मती है, जिन उम्मीदों के साथ सरकार का निर्माण हुआ इन पौने दो सालों में भाजपा ने जनता का विश्वास पूरी तरह खो दिया है। इकबाल खत्म हो गया है। अफसरशाही हावी है। कैबिनेट का एक्सपेंशन हो नहीं रहा है। मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच आपस में खिंचाव दिखाई देता है। भाजपा सरकार और संगठन और केंद्र सरकार जो डबल इंजन की बात करते थे वह पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। जान पूछ कर सरकार चुनाव टालने का काम कर रही है। यह सब जानते हैं की जनता का गुस्सा झेलना पड़ेगा। सिर्फ अपना दामन बचाने के लिए चुनाव टाले जा रहे हैं। बिहार में एक बेहतर सरकार देने में कामयाब होंगे पायलट ने कहा- बिहार में जनता बदलाव चाहती है। सत्ता और कुर्सी के राजनीतिक करते हुए जनता को अंधकार में धकेल है। उम्मीद करता हूं निर्वाचन आयोग से जी प्रकार की पारदर्शिता की उम्मीद करते है उसे पारदर्शिता से चुनाव करवाए जाएंगे। हमारा गठबंधन एक बेहतर विकल्प है। हम एक बेहतर सरकार देने में कामयाब होंगे। पायलट ने कहा- राहुल गांधी ने तथ्यों और प्रमाण के साथ वोट चोरी का मुद्दा प्रस्तुत किया। बेहतर होता इलेक्शन कमिशन एक जांच गठित करता और तथ्य तक जाता। निर्वाचन आयोग को निष्पक्षता से काम करना चाहिए। बिहार में बदलाव होकर रहेगा। पायलट ने कहा- देश की जो नौजवान पीढ़ी है, वह सरकारों और राजनेताओं से उम्मीद करती है, कि हम एक स्वच्छ राजनीति का परिचय देंगे। नैतिकता जो हमारे इतिहास में गठित है, उस नैतिकता के मूल्यों को निर्वाहन करें। अच्छे पढ़े-लिखे और साफ छवि के लोग राजनीति में आए पारदर्शिता और सफाई से काम होना चाहिए सरकार का उस दायित्व को हमें ना निभाना चाहिए। हमें जनता के उम्मीद पर खड़ा उतरना है। देश और प्रदेश में जो सरकार चल रही है। आज भी अगर कोई कमी दिखती है तो सारी गलती पंडित नेहरू, राजीव गांधी की गलती है। पेट्रोल और डीजल के काम दुनिया में काम हो रहे हैं लेकिन भारत में कम नहीं हो रहे हैं। यह सभी आर्थिक सवाल जनता के सामने हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *