जालंधर | महाराजा रणजीत सिंह वेलफेयर सोसायटी ने सेंट्रल पार्क में लोहड़ी का पर्व मनाया। प्रो. नवीन बिलंदी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। सुंदरी मुंदरी होए, हो तेरा कौन बेचारा, दूल्हा भट्टी वाला के पारंपरिक गीत के साथ लोहड़ी पर्व की शुरुआत की गई। कॉलोनी के वरिष्ठ सदस्यों ने लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की। पॉपकॉर्न, मूंगफली और रेवड़ी वितरित गई। सुनील दत्त व रचना दत्त ने सभी आए हुए बच्चों के मनोरंजन के लिए कल्चरल एक्टिविटीज व गेम्स खिलाई। सभी कॉलोनी निवासी ने डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए लोहड़ी पर्व को मनाया। विधायक रमन अरोड़ा ने सेंट्रल पार्क के विकास के लिए 10 लाख रुपए की सहायता राशि घोषणा की। यहां सोसायटी के प्रधान दीपक हंस, कैशियर विनोद तलवार, सुनील दत्त, महासचिव हेमंत थापर, दीपक हंस, डॉ. वरुण चड्ढा, इमरान खान, सोनू, करतार चंद, जितेंद्र शर्मा, नरेश, किशन लाल, सुभाष चंद वर्मा, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।


