पारंपरिक परिधानों में मां सरस्वती की आराधना:वसंत पंचमी पर इंडिया ग्लैम की मॉडल्स का स्पेशल शूट

वसंत पंचमी के अवसर पर इंडिया ग्लैम की मॉडल्स ने पारंपरिक परिधानों में मां सरस्वती की आराधना करते हुए स्पेशल फोटो और वीडियो शूट करवाया। यह शूट शहर से दूर टोंक रोड स्थित रामाज पैलेस में आयोजित हुआ, जहां मॉडल्स ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को दर्शाने वाले परिधानों में मां शारदा की आराधना की। मिस इंडिया ग्लैम रनर-अप 2025 मुस्कान विजय ने मां सरस्वती की वेशभूषा धारण कर वीणा के साथ देवी स्वरूप प्रस्तुत किया, जबकि अन्य मॉडल्स ने पीले रंग के पारंपरिक वस्त्र पहनकर बसंत पंचमी का अभिवादन किया। शूट में मिस इंडिया ग्लैम 2025 तन्नू सोलंकी, मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2025 पायल प्रजापत, मिस इंडिया ग्लैम आइकन 2025 रौनक कनोडिया और मिस इंडिया ग्लैम राजस्थान 2024 सुस्मिता पुरी ने भाग लिया। मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि इस विशेष शूट के आउटफिट पार्टनर रामाज कुर्तीज रहे, जबकि फोटो और वीडियो हाईटेक फोटो एंड मूवीज के डायरेक्टर बी.एल. शर्मा ने कैप्चर किए। इस मौके पर रामाज कुर्तीज और रामाज रिसोर्ट पैलेस के डायरेक्टर मोहित टेलर और सोहित टेलर ने इंडिया ग्लैम टीम का स्वागत किया और रिसोर्ट की विशेषताओं से अवगत करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *