पारंपरिक परिधान स्पर्धा में सारांश और अंजली को मिला पहला स्थान

भास्कर न्यूज| जांजगीर वसंत पंचमी के अवसर पर सी-टेक नाइसटेक संस्थान चांपा में पारंपरिक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। पारंपरिक परिधान में छात्र वर्ग में प्रथम सारांश राठौर और द्वितीय पुरस्कार खुशहाल अंसारी को दिया गया, जबकि छात्राओं में प्रथम पुरस्कार अंजली देवांगन और द्वितीय पुरस्कार रंजना बंजारे को दिया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय संस्कृति की विविधता को पेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने फूल माला और प्रसाद अर्पित किया। संस्था के संचालक राहुल एम पत्की ने वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं और इन्हें जीवंत रखना हमारा कर्तव्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *