भास्कर न्यूज | जालंधर गर्मी का असर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में पंजाब का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3° डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। जालंधर में सोमवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-7 दिनों तक मौसम ड्राई बना रहेगा। इसी सप्ताह जालंधर का पारा 30 डिग्री को क्रॉस कर जाएगा। तीखी धूप जारी रहेगी। इससे सुबह-शाम की ठंडक के बीच दोपहर को गर्माहट रहेगी। जालंधर का एक्यूआई 180 पहुंचा है।


