पारा 4.4 ​डिग्री, सुबह हल्का कोहरा, रात में चलीं सर्द हवा

भास्कर संवाददाता । दतिया सप्ताहभर से सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। रात का पारा 5 डिग्री से कम बना हुआ है। मंगलवार भी तापमान स्थिर रहा। रात के पारे में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़त देखने को मिली, दिन में भी इतना ही चढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को कोहरा छाएगा। हालाकि इस दौरान न्यूनतम तापमान बढ़ सकता हैं। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री व न्यूनतम 4.4 डिग्री रहा। 1 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-दक्षिणी हवाएं चलीं। शाम ढलते ही सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया। सर्द हवाओं ने गलन के हालात पैदा कर दिए। आज और कल कोहरा पड़ने का अनुमान मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक वीएस यादव के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को ही सक्रिय होगा। इसके असर से दतिया व आसपास के जिलों में कोहरा छाएगा। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। ठंडी सड़क पर सुबह 7 बजे का नजारा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *