अमनदीप सिंह | अमृतसर दक्षिण हलके की वार्ड 47 के इलाका कोट बाबा दीप सिंह और गुरु रामदास नगर में आते 7 पार्कों की हालत काफी खराब है। पार्कों की मेंटेनेंस न होने से गंदगी से भरे पड़े है। जिस कारण लोग सैर करने से कतराते है। यहां तक कि इस वार्ड गंदा पानी आना भी आम बात हो गई है। वार्ड के लोग सीवरेज मिक्स गंदा पानी पी रहे है। सीवरेज की पाइप पुरानी होने के कारण लोगों को परेशानी आ रही है। लोग लंबे समय से इलाके की समस्या के समाधान के लिए पार्षदों को चुनते आ रहें है। लेनिन हर बार उनकी समस्या जैसे की तैसे है। जबकि सीवरेज ब्लॉकेज भी इलाके में आए दिन बनी रहती है। लोगों का कहना है कि इलाके में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वार्ड के हर एक रोड पर कूड़े के ढेर लगे रहते है। जबकि हर बार उक्त समस्याओं के समाधान के लिए निगम के साथ-साथ नेताओं को भी बताया जाता है। लेकिन कोई भी उनकी समस्या का पक्का समाधान करने वाला नहीं है। लोगों ने कहा कि वे लोग इस बार ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगे जो वार्ड में सेवा करने की भावना से काम करेगा। ^सुखविंदर कौर ने बताया कि वार्ड में पीने के पानी की पाइप लाइन पुरानी है। जिसके कारण आए दिन सीवरेज मिक्स गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंचता है। बार-बार कहने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कशमीर सिंह ने बताया कि सीवरेज की ब्लॉकेज इलाके में हर समय रहती है। जबकि इसके कारण कई बार लोगों के घरों में भी गंदा पानी बैक मारने लगता है। इसका समस्या का हल किया जाना चाहिए। ^काका ने बताया कि पार्कों की समस्या सबसे बड़ी समस्या है। उनकी वार्ड में 7 पार्क आते हैं, लेकिन किसी भी पार्क में फैमिली के साथ सैर करने की सुविधा नहीं है, क्योंकि पार्कों में गंदगी का आलम है। इलाके में कूड़ा रोजाना उठाया जा रहा है। अगर किसी इलाके में कूड़े की समस्या बनी है तो वह सुबह ही इसका समाधान करवाएंगे। इस संबंध में विभाग के कर्मियों से बात की जाएगी। बाकी पार्कों की मेंटेनेंस क काम बागबानी विभाग का है। – संजीव अरोड़ा, सेनेटरी इंस्पेक्टर निगम। ^राकेश कुमार ने बताया कि जब से बरसाती नाला बना है। से लोगों की परेशानी बड़ गई है। पहले सारी गंदगी नाले में निकल जाती थी। लेकिन अब अंडरग्राउंड होने से बार-बार जाम होता है। जिससे इलाके में गंदगी फैलती है।


