पार्क में आपत्तिजनक हरकत करते दिखे नाबालिग जोड़े:मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों ने की शिकायत; पूछताछ के लिए दोनों को थाने लाई पुलिस

सिंगरौली शहर के एक प्रमुख पार्क में शुक्रवार सुबह पार्क में एक नाबालिग लड़का और लड़की आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे, जिस पर स्थानीय नागरिकों ने आपत्ति जताई। मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों की शिकायत पर पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। मॉर्निंग वॉक पर आए रमेश अग्रहरि ने बताया कि उन्होंने ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। अग्रहरि के अनुसार, वे काफी देर से दोनों को देख रहे थे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर ऐसी हरकतें अशोभनीय हैं और बच्चों पर गलत प्रभाव डालती हैं। पार्क में मौजूद अन्य लोगों ने भी इसी तरह की शिकायत की। पुलिस को नाबालिगों की उम्र पर संदेह सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नाबालिग जोड़े से प्राथमिक पूछताछ की। पूछताछ में लड़के ने खुद को विंध्यनगर क्षेत्र का निवासी बताया। हालांकि, लड़की के बारे में वह लगातार बयान बदलता रहा और उसे अपनी मौसी की बेटी बताने लगा। पुलिस को दोनों की उम्र और उनके बयानों पर संदेह हुआ। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही संदेह के आधार पर पुलिस दोनों को बैढ़न थाने ले गई। वहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। गौरतलब है कि बैढ़न सहित सिंगरौली शहर के पार्कों में प्रेमी जोड़ों की अशोभनीय गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। इन शिकायतों पर पुलिस को समय-समय पर कार्रवाई करनी पड़ती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *